लाइव न्यूज़ :

चिकित्सक दंपत्ति को गोली मार कर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 23:44 IST

Open in App

जयपुर, 13 जून राजस्थान के भरतपुर जिले में एक पखवाड़े पहले एक चिकित्सक दंपती की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या करने वाले दो बाइक सवारो में से पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने रविवार को अनुज गुर्जर (21) को गिरफ्तार कर लिया, इससे पहले हत्या के षडयंत्र में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमसेरा ने एक बयान में बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने भरतपुर में महिला मित्र से मिलने जा रहे गुर्जर का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर पांच हजार रूपये का इनाम था ।

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन गुर्जर के साथ बाइक पर सवार दौलत गुर्जर, निरभान सिंह गुर्जर और महेश गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है।

इससे पहले 28 मई को हमलावरों ने कार में सवार डा सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को सर्कुलर रोड पर केन्द्रीय बस अड्डे के पास रोककर उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए