लाइव न्यूज़ :

महिला पहलवान की हत्या मामले में मुख्य आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:10 IST

Open in App

सोनीपत, 13 नवंबर हरियाणा में सोनीपत जिले की खरखौदा थाना पुलिस ने एक महिला पहलवान और उनके भाई की हत्या मामले में मुख्य आरोपियों कोच पवन और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

खरखौदा के सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि गत 10 नवंबर को हलालपुर गांव निवासी धनपति ने पुलिस को दी शिकायत में एक कुश्ती अकादमी के कोच पवन और उसकी पत्नी, सचिन तथा अमित पर अपनी बेटी एवं महिला पहलवान निशा दहिया तथा बेटे सूरज की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस हमले में धनपति भी घायल हो गयी थीं।

सोनीपत के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने इस घटना को गम्भीरतापूर्वक लेते हुये अलग-अलग टीमों का गठन किया और शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त आदेश दिये थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कोच की पत्नी सुजाता और अमित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें अदालत में पेश किया गया था जहां सुजाता को एक दिन की पुलिस रिमांड और अमित को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी कोच पवन और सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि सोनीपत जिले में बुधवार को एक कुश्ती अकादमी में कुछ हमलावरों ने गोलीबारी कर विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हत्या कर दी थी जबकि इस हमले में मां घायल हो गई थीं। घटना के बाद गुस्साए गांववालों ने अकादमी में आग लगा दी थी।

जिस महिला पहलवान की हत्या की गयी, उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया था और कई खबरों में उन्हें हाल ही में अंडर-23 वर्ग की विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान बता दिया गया था। कांस्य पदक विजेता पहलवान का नाम भी निशा दहिया ही है।

पुलिस ने संदेह जताया था कि हलालपुर इलाके में हुई इस गोलीबारी की घटना के पीछे अकादमी का कोच-सह-मालिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?