लाइव न्यूज़ :

मतपेटी लूट मामले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:52 IST

Open in App

आगरा, 20 अप्रैल आगरा में पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान मतदान केंद्र से मतपेटी लूटने के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जगमोहन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कुंवरपाल से लूटी गयी मतपेटी के साथ ही एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के साथी वीरो की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी हैं।

उन्होंने बताया कि गत 15 अप्रैल को थाना जगनेर क्षेत्र के गांव मंदसौरा में मतदान के समय कुछ लोगों ने मतदान केंद्र पर पथराव करके बूथ में रखी मतपेटी लूट ली थी। उन्होंने बताया कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस दल गश्त कर रहा था। उन्होंने बताया कि जगनेर क्षेत्र में उदैना मोड़ पर पुलिस दल का सामना मतपेटी लूट मामले के मुख्य आरोपी कुंवरपाल, निवासी नगला पल्टू से हुआ। उन्होंने बताया कि उसके साथ मोटरसाइकिल पर गांव का ही वीरो भी था।

उन्होंने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देखते ही आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जबावी गोलीबारी की जिसमें कुंवरपाल के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया लेकिन उसका दूसरा साथी वीरो मौके से फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे