लाइव न्यूज़ :

अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:43 IST

Open in App

लखनऊ, 15 फरवरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी शूटर गिरधारी को सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने 'भाषा' को बताया कि आरोपी गिरधारी के साथ पुलिस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया, ‘‘रात ढाई से तीन बजे के बीच आरोपी गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर को पुलिस की टीम हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए सहारा हॉस्पिटल के पीछे खरगापुर क्रॉसिंग के पास लेकर गयी। गाड़ी रोककर आरोपी को नीचे उतारा जा रहा था तभी उसने उप निरीक्षक अख्तर उस्मानी पर वार कर दिया और उनकी पिस्तौल लेकर भागने लगा। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह ने उसका पीछा किया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष और पुलिस आपातकालीन नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पूर्वी और उनकी टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस बल और प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त ने झाड़ियों में छिपे गिरधारी को चारों तरफ से घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा। लेकिन गिरधारी छीनी हुई सरकारी पिस्तौल से बार-बार गोलियां चला रहा था। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने बताया कि इस मुठभेड़ में उप निरीक्षक अख्तर के सैयद उस्मानी को चोट आयी है, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह के दाहिने बाजू पर गोली छूते हुए निकली है तथा इंस्पेक्टर चंद्रशेखर के बुलेटप्रूफ जैकेट में एक गोली लगी है। तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि छह जनवरी की रात विभूतिखंड क्षेत्र में कठौता चौराहे के पास मऊ जिले के गोहना के पूर्व प्रमुख अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। अजीत सिंह एक कुख्यात अपराधी था और उस पर 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इस संबंध में मोहर सिंह की शिकायत पर आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह, शूटर गिरधारी समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मुख्य शूटर गिरधारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए