लाइव न्यूज़ :

चिकबलपुर विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 26, 2021 14:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 फरवरी राज्य के चिकबलपुर में पत्थर की एक खदान में विस्फोट के मामले के मुख्य आरोपी जी एस नागराजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नागराजा गुडिबंदा से भाजपा का स्थानीय नेता भी है। उसे बृहस्पतविार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में तमिलनाडु के निवासी गणेश को भी पकड़ा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह खनन के लिए नियमित रूप से विस्फोट करता था।

गौरतलब है कि कर्नाटक के चिकबलपुर के एक गांव में पत्थर की खदान में से जिलेटिन की छड़ों को हटाते समय मंगलवार तड़के हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के गृह निवास शिवमोगा में 22 जनवरी को भी एक ऐसे ही हादसे में छह लोगों की ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने बुधवार को घोषणा की थी कि मामले में पत्थर की खदान के तीन साझेदारों राघवेंद्र रेड्डी, वेंकटशिवा रेड्डी, मधुसूदन रेड्डी और कर्मचारी प्रवीन और मोहम्मद रियाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

गुडिबंदा पुलिस थाने के क्षेत्रीय निरीक्षक मंजूनाथ और उप निरीक्षक गोपाल रेड्डी को कर्तव्यों का निर्वहन करने में लापरवाही के आरोप में निलंबित भी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी कम्पनी के मालिकों द्वारा खनन के लिए अवैध तौर पर विस्फोट किए जाने और विस्फोटक रखे जाने की पूर्व में मिली शिकायतों के बावजूद उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रहे थे। उचित कार्रवाई से इस घटना को रोका जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल