लाइव न्यूज़ :

दलित महिला के साथ दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजन ने की फांसी की मांग

By भाषा | Updated: October 13, 2021 13:44 IST

Open in App

नोएडा, 13 अक्टूबर गौतम बुद्ध नगर के थाना जेवर क्षेत्र में 55 वर्षीय दलित महिला से सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी के मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी इनामी बदमाश है जिसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी महेंद्र को आज दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। साथ ही कहा इस मामले में पुलिस तीन दिन के अंदर ही अदालत में आरोप-पत्र दाखिल करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत से करवाने के लिए अपील की जाएगी।

डीसीपी ने बताया कि अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला प्रशासन ने पीड़ित को ढाई लाख रुपये की शुरुआती आर्थिक मदद दी है। उन्होंने बताया कि महिला का ऑपरेशन सफल हो गया है। उसकी हालत में सुधार है।

डीसीपी ने बताया कि आज उन्होंने जिला अस्पताल में जाकर महिला से बातचीत की और कहा कि फॉरेंसिक टीम की सहायता से घटना में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि जांच टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य सहित खून के नमूने, पीड़िता के कपड़े, चप्पल और घास को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है।

इस बीच, पीड़िता के परिवार ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।

गौरतलब है कि थाना जेवर क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला शनिवार को खेत में घास काटने गई थी। उसी समय गांव के रहने वाले महेंद्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया था। बदमाशों ने महिला के साथ दरिंदगी भी की थी जिससे उसके अंदरूनी अंगों में काफी चोट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए