लाइव न्यूज़ :

बिहार में नए कृषि कानूनों के विरोध में महागठबंधन ने मानव श्रृंखला बनाई

By भाषा | Updated: January 30, 2021 17:25 IST

Open in App

पटना, 30 जनवरी बिहार में विपक्षी महागठबंधन के समर्थकों ने राज्यभर में मानव श्रृखंला बनाकर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता जताई जो कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में बुद्ध स्मृति पार्क के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके गठबंधन सहयोगी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

दोपहर के बाद शुरू हुए इस प्रदर्शन में विपक्ष के नेता अपने तय स्थान पर करीब तीस मिनट तक खड़े रहे। कुछ लोगों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई जबकि कुछ लोग कोविड-19 के सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए एक-दूसरे से उचित दूरी पर खड़े हुए।

मानव श्रृंखला के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘ हमने वर्ष 2017 में दहेज और बाल विवाह के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई थी। पिछले साल, हमने पर्यावरण परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई थी, जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अच्छा है कि और लोग भी प्रेरणा ले रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का हक सभी को है।’’

इस पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा, ‘‘ यह एक तुच्छ टिप्पणी है। क्या वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने मानव श्रृंखला बनाई थी? उन्हें नए कृषि कानूनों को लेकर अपना रुख साफ करना चाहिए। ’’

मौके पर मौजूद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता नौकरशाही पर निर्भर करती है। उस समय संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे। आज जो यहां हो रहा है, वह सहज है। ’’

पटना में आयोजित की गई मानव श्रृंखला के दौरान भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर