मुंबई में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान
By भाषा | Updated: January 29, 2021 11:43 IST2021-01-29T11:43:49+5:302021-01-29T11:43:49+5:30

मुंबई में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान
मुंबई, 29 जनवरी मुंबई में शुक्रवार सुबह तेज ठंड महसूस की गयी और शहर के सांताक्रूज मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले महीने दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सांताक्रूज वेधशाला में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘उत्तर से चलने वाली हवाओं के कारण तापमान गिरा है। अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।