लाइव न्यूज़ :

भारत में मई 2020 के बाद नवंबर में कोविड के सबसे कम मामले आए

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मई 2020 के बाद पिछले महीने संक्रमण के सबसे कम मामले आए जबकि 547 दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे आ गई है। नवंबर में देश में 3.1 लाख लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

आंकड़ों के मुताबिक नवंबर लगातार छठा महीना रहा जब नए संक्रमण के मामलों में कमी आई। आंकड़ों के मुताबिक इस साल छह मई को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक लगातार 54वां दिन है जब 20 हजार से कम दैनिक मामले आए हैं जबकि 156 दिनों में पहली बार 24 घंटे में 50 हजार से कम मामले आए हैं।

गौरतलब है कि भारत में 30 जनवरी 2020 को पहला मामला केरल में सामने आया था। भारत में सात अगस्त 2020 को कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 20 लाख तक पहुंची थी जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 23 अगस्त 2020 को 30 लाख, पांच सितंबर 2030 को 40 लाख, 16 सितंबर 2020 को 50 लाख के पार हुई थी।

देश में 28 सितंबर 2020 को मामलों की संख्या 60 के लाख के पार हुई थी जबकि 11 अक्टूबर 2020, 29 अक्टूबर 2020, 20 नवंबर 2020, 19 दिसंबर 2020 को कुल संक्रमितों की संख्या क्रमश: 70 लाख, 80 लाख, 90 लाख और एक करोड़ तक पहुंच चुकी थी।

आंकड़ों के मुताबिक भारत में इस साल चार मई को कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड तक पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह