लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अवदाब में तब्दील होने की संभावना

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार देर रात तक अवदाब में तबदील हो सकता है और अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने 13 सितंबर के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के वास्ते रेड-कलर कोडेड अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें आगाह किया गया है कि इन राज्यों में भारी बरसात हो सकती है।

आईएमडी ने रविवार को कहा, ‘‘एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटे में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के आसपास के क्षेत्रों में एक अवदाब में केंद्रित होने की बहुत संभावना है।’’

उसने कहा कि इसके 2-3 दिनों के दौरान उत्तर ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, "अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।’’

विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, वहीं 12 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और 13 सितंबर को तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है । इसने कहा कि 12-16 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में छिटफुट बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग