लाइव न्यूज़ :

लोकपाल को पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच 89 शिकायतें मिलीं

By भाषा | Updated: January 6, 2021 16:39 IST

Open in App

(अश्विनी श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, छह जनवरी भ्रष्टाचार विरोधी निकाय लोकपाल को 2020 में अप्रैल से दिसंबर के बीच 89 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें तीन सांसदों के खिलाफ थीं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लोकपाल को समूह ए और बी श्रेणी के केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ 48 शिकायतें मिलीं जबकि 33 शिकायतें विभिन्न बोर्डों, निगमों, स्वायत्त निकायों के अध्यक्षों, सदस्यों और कर्मचारियों के खिलाफ थीं।

आंकड़ों के अनुसार लोकपाल ने 21 शिकायतों में प्रारंभिक जांच का आदेश दिया। आयोग ने 18 मामलों में जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग को जबकि तीन मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को करने को कहा था।

लोकपाल ने एक शिकायत में प्रवर्तन निदेशालय से जांच रिपोर्ट मांगी वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा।

दिसंबर 2020 के अंत तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार लोकपाल ने प्रारंभिक जांच के बाद 43 शिकायतों को बंद कर दिया। उनमें से 39 को प्रारंभिक जांच और चार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर विचार करने के बाद बंद किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 23 मार्च, 2019 को लोकपाल के अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को पद की शपथ दिलाई थी। लोकपाल उच्च स्तरीय लोक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए शीर्ष निकाय है।

न्यायमूर्ति घोष ने उसी वर्ष 27 मार्च को लोकपाल के आठ सदस्यों को शपथ दिलाई थी।

लोकपाल को 2019-20 के दौरान कुल 1,427 शिकायतें मिली थीं जिनमें से 613 राज्य सरकार के अधिकारियों से संबंधित थीं और चार केंद्रीय मंत्रियों तथा संसद सदस्यों के खिलाफ थीं।

कुल शिकायतों में से, 220 अनुरोध, टिप्पणी व सुझाव थे।

आंकड़ों के अनुसार कुल शिकायतों में से 1,347 का निस्तारण किया गया वहीं 1,152 शिकायतें लोकपाल के अधिकार क्षेत्र से परे थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया