लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के लोगो को संस्थान में ही बनाया गया था : अधिकारी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:15 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली मेट्रो के लोगो (प्रतीक चिह्न) सर्वत्र दिखाई देने वाला चिह्न है और शहर की बड़ी आबादी इसे पहचानती है। भारत में रैपिड ट्रांजिट प्रणाली के जन्म की कहानी की तरह इसके बनने की कहानी भी रोचक और आकर्षित करने वाली है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की वाणिज्यिक सेवा 25 दिसंबर 2002 को शुरू की गई थी लेकिन इसकी स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी। दिल्ली मेट्रो ने अपनी पहली सेवा शाहदरा से तीस हजारी के बीच शुरू की थी इसमें छह स्टेशन थे और यह 8.2 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। अब यह नेटवर्क 390 किलोमीटर का हो गया है और इसमें 285 स्टेशन (नोएड-ग्रेटर नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम का रैपिड मेट्रो सहित) है।

इसके लोगो के बारे में डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका निर्माण संस्थान में ही हुआ था। वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ दिल्ली मेट्रो के लोगो पर फैसला करने के लिए कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई थी। हालांकि, कुछ विज्ञापन एजेंसियों के साथ कुछ डिजाइन पर बात हुई थी लेकिन अंतत: लोगो निगम में ही तैयार हुआ। लोगो सुरंग में रेल नेटवर्क और उसकी सुरक्षा, गति और विश्वसनीयता को प्रतिबिंबित करता है।’’

उन्होंने बताया, हालांकि, दिल्ली मेट्रो के लोगों को अंतिम रूप देने के लिए डीएमआरसी के अधिकारियों ने दुनिया भर की मेट्रो प्रणाली में इस्तेमाल प्रतीक चिह्नों का अध्ययन किया था।’’

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे चाहते थे कि लोगो में गतिशीलता दिखाई दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO