लाइव न्यूज़ :

चुनाव में विपक्ष के मुंह पर लग जाएगा अलीगढ़ का ताला : दिनेश शर्मा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:09 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि राज्‍य में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों के मुंह पर अलीगढ़ का ताला लग जाएगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी जीत की ओर अग्रसर है।

अलीगढ़ के इगलास कस्बे में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए शर्मा ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आगामी चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद उनका (विपक्ष) मुंह अलीगढ़ के प्रसिद्ध तालों से बंद हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “ताला नगरी अलीगढ़ की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष के भविष्य पर मजबूत ताला लगाने के लिए तैयार है। विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं पर आने वाले चुनाव में विपक्ष को बड़ा झटका लगने वाला है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा “ यह परीक्षा की घड़ी अवश्य है लेकिन कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है उसे देखकर कहा जा सकता है कि पार्टी की यहां पर विजय तय है।”

शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर बंगाल और महाराष्ट्र की राजनीतिक ताकतों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी कि “विपक्ष कहीं से किसी को भी बुला ले, उनकी दाल नहीं गलने वाली है।” उप मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर लोगों को बांटने और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि भाजपा आम आदमी के हितों के लिए खड़ी है और जातिवादी और परिवारवादी मानसिकता के खिलाफ है। उन्‍होंने राज्‍य सरकार की उपलब्धियों के आंकड़े गिनाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो