लाइव न्यूज़ :

घरेलू विमान सेवा के किराये के लिए तय की गई सीमा 31 मार्च तक लागू रहेगी: विमानन मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू विमान सेवाओं के लिए तय की गई किराये की ऊपरी और निचली सीमा 31 मार्च तक लागू रहेगी।

मंत्रालय ने पहले 21 मई, 2020 को यह सीमा 24 अगस्त तक लागू की थी। बाद में इसे 24 नवंबर 2020 तक और फिर 24 फरवरी, 2021 तक बढ़ा दिया गया था।

मंत्रालय ने एक आदेश में कहा, ‘‘किराये पर लगाई गई सीमा की अवधि 31 मार्च, 2021 की रात 11 बजकर 59 तक के लिए बढ़ाई गई है।’’

आदेश में कहा गया है कि विमानन कंपनियों को हर उड़ान की कम से कम 20 प्रतिशत सीटें किराये की ऊपरी और निचली सीमा के मध्य बिंदु से नीचे की दर पर बेचनी होंगी। अभी तक विमानन कंपनियां कम से कम 40 प्रतिशत टिकट मध्य बिंदु से नीचे की दर पर बेच रही थीं।

देश में घरेलू विमान सेवा कोरोना वायरस के कारण करीब दो महीने बंद रहने के बाद 25 मई, 2020 को पुन: आरंभ हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे