लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के एवाई.4.2 स्वरूप का स्तर चिंताजनक नहीं: इनसाकॉग

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर भारतीय सार्स-सीओवी2 जीनोमिक्स संघ (इनसाकॉग) ने कहा है कि कोविड-19 के नये एवाई.4.2 स्वरूप की तीव्रता सभी चिंताजनक स्वरूपों (वीओआई/वीओसी) की तीव्रता की 0.1 प्रतिशत से कम है और इस बार यह इतनी चिंताजनक नहीं है।

इनसाकॉग ने अपने साप्ताहिक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस के अन्य डेल्टा स्वरूपों की तुलना में एवाई.4.2 के लिए टीके का प्रभाव अलग नहीं दिखता।

इनसाकॉग ने कहा, ‘‘एवाई.4.2 की संक्रामक क्षमता अधिक होने के लिए इस समय कोई जैविक आधार नहीं है।’’

भारत में सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में सामने आया वायरस का डेल्टा स्वरूप देश में कोरोना वायरस की विनाशकारी दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार था। यह लहर अप्रैल और मई में चरम पर थी।

इनसाकॉग देश की 28 प्रयोगशालाओं का संघ है जिसे कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओवी2 वायरस में जीनोम उत्परिवर्तनों पर निगरानी के लिए दिसंबर 2020 में गठित किया गया था। यह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन पूरे भारत में काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू