लाइव न्यूज़ :

हिंदू संगठन के नेता ने हलाल भोजन बेचने वाली बेकरी का बहिष्कार का आह्वान किया; गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:43 IST

Open in App

कोच्चि(केरल), पांच फरवरी हिंदूवादी संगठन 'हिंदू एक्या वेदी' के एक नेता को ‘‘हलाल’’ भोजन बेचने वाली एक बेकरी का बहिष्कार करने का आह्वान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संगठन के महासचिव आरवी बाबू को गिरफ्तार किया गया और उन्हें इस शर्त पर जमानत दी गई कि वह आठ फरवरी को अदालत के समक्ष पेश होंगे।

पुलिस के मुताबिक, ''29 जनवरी को इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह नोटिस के बावजूद वह पेश नहीं हुए थे, इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें इस शर्त पर जमानत दी गई कि वह आठ फरवरी को अदालत में पेश होंगे।''

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडया पर भी लोगों से ‘‘हलाल प्रमाणीकरण’’ का बहिष्कार करने की अपील की थी।

महीने की शुरुआत में, इस हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एर्नाकुलम जिले के एक बेकरी संचालक को ‘यहां हलाल भोजन उपलब्ध है’, विज्ञापन देने को लेकर धमकी दी थी।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुंदरन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस्लामी कट्टरपंथियों की तुष्टिकरण करने के लिए मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या केरल हलाल भोजन पर किसी विचार को प्रतिबंधित करने के लिए इस्लामी देश में तब्दील हो गया है ? यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वKhaleda Zia Dies: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन पर 7 दिनों का शोक, BNP ने किया ऐलान

कारोबारStock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट, जानें सेंसेक्स, निफ्टी का हाल

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

क्राइम अलर्टDelhi: एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट का मामला, एयर इंडिया का पायलट गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र में जनसंख्या संतुलन पर चिंता: सुरेश चौहान ने जताई आशंका, शिक्षा और नीति पर जोर

भारतFACT CHECK: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा और जीतू पटवारी ने क्या सुना, हो गई किरकिरी

भारतDelhi NCR Weather: 2018 के बाद सबसे खराब दिसंबर 2025?, 7 साल बाद एक्यूआई 349 के साथ सबसे खराब दर्ज?

भारतराजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव, 6 मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए किसे कहां जिम्मेदारी

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिकाः 70 उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस ने लिस्ट जारी की, देखिए