लाइव न्यूज़ :

गोवा के कानून विभाग ने औषधीय इस्तेमाल के लिए गांजे की खेती करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:51 IST

Open in App

पणजी, 30 दिसंबर गोवा सरकार के कानून विभाग ने औषधीय उद्देश्यों के लिए गांजे की खेती करने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विपक्षी दलों ने इस निर्णय की निन्दा की है।

कानून मंत्री नीलेश काब्राल ने मंगलवार शाम संवाददाताओं से कहा कि उनके विभाग ने गोवा में औषधीय उद्देश्यों के लिए गांजे की खेती करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाया गया था।

इससे पूर्व, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि गांजे की खेती की अनुमति देने के लिए प्रस्ताव सरकार के समक्ष लाया गया है, लेकिन मामले में अभी कोई स्वीकृति नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री के बाद काब्राल का बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने राज्य में गांजे की सीमित खेती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भाजपा शासित राज्य के विपक्षी दलों ने राज्य सरकार के इस कदम की निन्दा की है।

गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ पणजीकर ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकार काफी निचले स्तर तक गिर गई है। सरकार के कदम पूरी तरह अवैध हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य जब मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए संघर्ष कर रहा है, तब ऐसे में सरकार का यह कदम मादक पदार्थों को और बढ़ावा देगा।

पणजीकर ने मांग की कि सरकार इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे