लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर संविधान सभा के अंतिम जीवित सदस्य के. डी. सेठी का निधन

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:03 IST

Open in App

जम्मू, 28 जनवरी जम्मू कश्मीर संविधान सभा के अंतिम जीवित सदस्य के. डी. सेठी का यहां उनके आवास पर बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

सेठी उस संविधान सभा के सदस्य थे, जिसने तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य के संविधान का निर्माण किया था।

संविधान सभा को 26 जनवरी 1957 में भंग कर दिया गया था।

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित मीरपुर में एक जनवरी 1928 को जन्में सेठी एक लोकप्रिय नेता था। वह 1946 में जम्मू आ गये थे।

उन्होंने राजौरी जिले की नौशेरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

सेठी के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “नौशेरा के पूर्व विधायक और जम्मू कश्मीर के विधि सचिव अचल सेठी के पिता कृष्ण देव सेठी के निधन पर दुख हुआ। वह जम्मू कश्मीर संविधान सभा के अंतिम जीवित सदस्य भी थे।”

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, प्रदेश कांग्रेस समिति और अन्य नेताओं ने भी सेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण