लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार मुफ्त किया जाएगा: मंत्री

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 मई कोविड-19 से मरने वाले संदिग्धों के शव गंगा नदी में तैरने संबंधी खबरों के बीच, कर्नाटक सरकार ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार मुफ्त में करने के लिए बृहस्पतिवार को एक प्रणाली स्थापित करने की घोषणा की।

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने संवाददाताओं से कहा, "हमनें गंगा नदी में तैरते शवों के बारे में खबरें देखी हैं लेकिन अपने राज्य में हमने सुनिश्चित किया है कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है। शवों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए और अंतिम संस्कार के लिए किसी को भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि कोविड ​​​​रोगियों के शवों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए।

मंत्री ने कहा, "हमें रिपोर्ट मिली थी कि एम्बुलेंस चालक और निजी वाहन बहुत अधिक पैसे वसूल रहे हैं, जो 16,000 रुपये तक की मांग कर रहे हें। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने एक हेल्पलाइन (फोन नंबर- 8495998495) स्थापित की है, जो कल से चालू है।”

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन केंद्र में 19 लोग होंगे जो चौबीसों घंटे काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि कि इस हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद एंबुलेंस से लेकर अंतिम संस्कार तक के लिए सभी मदद प्रदान की जाएगी और मदद मांगने वाले को कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र