बेंगलुरू में मृत पलामू के श्रमिक को एंबुलेंस से गांव लाकर अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:01 IST2021-11-06T20:01:53+5:302021-11-06T20:01:53+5:30

The last rites of the deceased Palamu worker brought to the village by ambulance in Bengaluru | बेंगलुरू में मृत पलामू के श्रमिक को एंबुलेंस से गांव लाकर अंतिम संस्कार

बेंगलुरू में मृत पलामू के श्रमिक को एंबुलेंस से गांव लाकर अंतिम संस्कार

रांची, छह नवंबर झारखंड सरकार ने पलामू जिले के श्रमिक की बेंगलुरू में मौत हो जाने के बाद उसका शव एंबुलेंस से उसके गांव पहुंचाया। ससम्मान अंतिम संस्कार कराया।

राज्य सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि बेंगलुरू में 31 अक्टूबर को झारखंड (पलामू जिला) के श्रमिक देव सिंह कथित तौर पर एक भवन की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान तीन नवंबर को उनकी मौत हो गई । प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसका शव एंबुलेंस से पलामू स्थित उनके गांव अवसन ग्राम में पहुंचवाया जहां शुक्रवार की शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि देव सिंह बेंगलुरू के कड्डपा इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री का काम कर रहे थे। वह पलामू के चौनपुर प्रखंड स्थित अवसन ग्राम के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद देव सिंह सोने जा रहे थे। उसी दौरान कथित तौर पर उनका पैर फिसल गया और वह बिल्डिंग से नीचे गिर गये। बाद में देव सिंह को उनके साथियों ने कड्डपा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ठेकेदार ने उन्हें दक्षिण कर्नाटक के पुथूर स्थित वेनलॉक जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान ही तीन नवंबर को देव सिंह की मृत्यु हो गई। पलामू के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी द्वारा इस घटना की जानकारी श्रम विभाग के राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The last rites of the deceased Palamu worker brought to the village by ambulance in Bengaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे