लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में सितंबर के महीने में बारिश होने का पिछले 13 साल का रिकॉर्ड टूटा

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:22 IST

Open in App

कोलकाता, 20 सितंबर कोलकाता में सोमवार को इतनी बारिश हुई जितनी पिछले 13 साल में सितंबर के महीने में नहीं हुई थी। सोमवार तड़के महानगर और आसपास के जिलों में शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए और परिवहन सेवा बाधित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मंगलवार सुबह तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 142 मिलीमीटर बारिश हुई और तड़के एक बजे से सुबह सात बजे के बीच छह घंटे के दौरान सौ मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।

वर्ष 2007 में 25 सितंबर को कोलकाता में 174.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों द्वारा धापा में 136 मिमी, कालीघाट में 115 मिमी और बालीगंज में 109 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा, “बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम से गंगीय पश्चिम बंगाल तक चक्रवाती परिसंचरण की गति और मजबूत नमी के कारण, कोलकाता और उससे सटे उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पुरबी मेदिनीपुर में भारी बारिश हो रही है।”

एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण बंगाल के ऊपर भी मॉनसून खासा सक्रीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा