लाइव न्यूज़ :

"अंबानी के घर के निकट एसयूवी के पास दिखे व्यक्ति ने जो कुर्ता पहन रखा था, उसे जला दिया गया"

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:59 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक से लदी कार खड़ी करते देखे गए व्यक्ति ने जो कुर्ता पहना हुआ था, उसे सबूत मिटाने के लिये कैरोसीन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंबानी की सुरक्षा में सेंध से संबंधित मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के निकट पार्किंग में खड़ी काले रंग की एक मर्सिडीज कार जब्त की थी। इस कार का इस्तेमाल गिरफ्तार किये गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे कर रहे थे। एनआईए के अनुसार इस कार से पांच लाख रुपये, नोट गिनने की मशीन, दो नंबर प्लेट, कुछ कपड़े और कैरोसिन की एक बोतल बरामद हुई थी।

वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा, ''कार में कैरोसिन रखे होने के मकसद की जांच करने के दौरान पता चला कि इसका इस्तेमाल वह कुर्ता जलाने के लिये किया गया, जिसे 25 फरवरी की रात (अंबानी के घर के निकट) स्कॉर्पियो कार खड़ी करने के आरोपी ने पीपीई किट के नीचे पहन रखा था। ''

अधिकारी ने कहा कि एनआईए को संदेह है कार्मिकल रोड पर घटना के दिन सीसीटीवी फुटेज में कैद जिस व्यक्ति ने पीपीई किट और उसके नीचे कुर्ता पहन रखा था, वह सचिन वाजे थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारी ने कहा कि अबतक हुई जांच के अनुसार वाजे ने एनआईए के अधिकारियों को बताया है कि वह अपनी पुरानी शानो-शौकत दोबारा हासिल करने के लिये इस पूरे प्रकरण में शामिल हुए थे। ''हालांकि, एनआईए इसकी विस्तृत जांच करेगी।''

अधिकारी ने कहा, ''एनआईए अब तक स्कॉर्पियो, इनोवा और मर्सिडीज समेत तीन वाहन बरामद कर चुकी है। हम एक और मर्सिडीज तथा स्कोडा कार की तलाश कर रहे हैं ''

इस बीच, एनआईए अधिकारियों की एक टीम वाजे को बुधवार शाम जांच के सिलसिले में दक्षिण मुंबई के बाबुलनाथ में कुछ स्थानों पर ले गई। इसके अलावा उन्हें माहिम में नहर के निकट भी ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया