लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग की कोविड पाबंदियों का अनिवार्य रूप से पालन हो : कलकत्ता उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:40 IST

Open in App

कोलकाता, 23 अप्रैल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सक्षम प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर जारी जन व्यवहार संबंधी ऐहतियाती दिशानिर्देशों और पाबंदियों का पश्चिम बंगाल के लोगों द्वारा सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करवाएं।

राज्य में संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कोविड दिशानिर्देशों के पालन को लेकर दायर की गई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिकारियों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी को मानने जैसे नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने कहा, “निर्वाचन आयोग द्वारा लोक आचरण जैसे कोविड प्रबंधन के संदर्भ में ऐहतियाती निर्देश संबंधी पाबंदियों को लागू करना और लोगों द्वारा उसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।”

राज्य में कोविड-19 संबंधी नियमों के पालन के लिये उठाए गए कदमों के संदर्भ में निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए हलफनामे पर संज्ञान लेते हुए पीठ ने कहा कि आयोग सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पीठ ने निर्देश दिया कि शासन के सभी विभाग या संस्थान निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों को मानें और उसके निर्देशों का अनुपालन कर सहयोग करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है