भारत में जनवरी 2022 में रिलीज होगी “द किंग्स मैन”

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:44 IST2021-12-21T21:44:23+5:302021-12-21T21:44:23+5:30

"The King's Man" to release in India in January 2022 | भारत में जनवरी 2022 में रिलीज होगी “द किंग्स मैन”

भारत में जनवरी 2022 में रिलीज होगी “द किंग्स मैन”

मुंबई, 21 दिसंबर निर्देशक मैथ्यू वॉन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “द किंग्स मैन” भारत के सिनेमाघरों में 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की।

कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण कई बार इस फिल्म का प्रदर्शन टल चुका है। इसे ‘ट्वेंटिएथ सेंचुरी स्टूडियोज’ द्वारा रिलीज किया जाएगा। फिल्म को पहले 31 दिसंबर को भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना था।

“द किंग्स मैन” में राल्फ फीन्स, गेमा आर्टरटन, रिस इफांस और अन्य कलाकारों ने काम किया है। यह वॉन की फ्रेंचाइजी “किंग्समैन” श्रृंखला की “प्रीक्वेल” है। “द किंग्स मैन” अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: "The King's Man" to release in India in January 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे