लाइव न्यूज़ :

देह व्यापार का ऑनलाइन अड्डा चलाने वाला सरगना गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:49 IST

Open in App

नोएडा, 13 अक्टूबर थाना सेक्टर 24 पुलिस और गौतम बुद्ध नगर की मानव तस्करी पर नजर रखने वाली टीम ने ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले एक व्यक्ति और चार लड़कियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग गौतम बुद्ध नगर में ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर मानव तस्करी निगरानी टीम के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 52 के पास से आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इसके पास से देह व्यापार में संलिप्त चार लड़कियों का भी पता चला है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सलमान ने पुलिस को बताया कि देह व्यापार के लिए वह ऑनलाइन बुकिंग करता है तथा लड़कियों को ग्राहकों के साथ भेजता है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह एक लड़की का सौदा पांच से 10 हजार रुपये में करता था। उसके पास से मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार बरामद हुई है।

शुक्ला ने बताया कि छुड़ाई गई चार लड़कियों को नारी निकेतन भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी