लाइव न्यूज़ :

कोयलाघाट अग्निकांड के बाद शोक में डूबे मृतकों के परिजन

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:16 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च रेलवे के नए कोयलाघाट परिसर में अग्निकांड में मारे गए नौ लोगों के परिवार के लोग सदमे में हैं।

शहर में गंगा किनारे स्ट्रैंड रोड पर स्थित इमारत के 12 वें तल पर सोमवार रात आग लगने की घटना के बाद नौ लोगों के शव मिले।

मारे गए लोगों में हारे स्ट्रीट थाने के एक सहायक उपनिरीक्षक अमित भावल भी थे जो ड्यूटी निभाने के लिए वहां गए थे।

भावल की पत्नी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को रात साढ़े सात बजे के बाद से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद घबराहट बढ़ने लगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोयलाघाट की नयी इमारत में आग की खबर सुनने के बाद मैं उनसे संपर्क करना चाहती थी। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मैं घबरा गयी थी लेकिन यह नहीं लगा कि अब वह लौटकर नहीं आ पाएंगे।’’

अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रही उनकी पत्नी ने ने कहा कि पहले उनको बताया गया कि भावल को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर है। बाद में उनके निधन की सूचना मिली।

शहर में बगुईहाटी इलाके में दंपति के पड़ोसियों ने कहा कि महिला बार-बार अचेत हो रही थी और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

थाने में भावल के सहयोगियों ने उनको बहादुर पुलिसकर्मी के तौर पर याद किया जो किसी भी आपदा या मुश्किल हालात में मोर्चा संभालने के लिए तैयार रहते थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब सोमवार रात घटनास्थल का दौरा करने पहुंचीं तो रेलवे अधिकारी पार्थसारथी मंडल के बेटे ने अपने लापता पिता के बारे में जानकारी मुहैया कराने को लेकर मदद करने को कहा ।

मंडल शाम छह बजे के आसपास कार्यालय से निकल जाते थे। आग के बारे में जानकर उनके परिवार के लोगों ने भी मोबाइल पर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया।

मंडल के बेटे ने कहा, ‘‘उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मैं वहां पर पहुंचा तो मुझे उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। रात में जब मुख्यमंत्री वहां आयीं तो मैंने अपने पिता के बारे में पता लगाने में मदद के लिए कहा। बाद में अस्पताल में उनके शव की पहचान की।’’

मंडल के पड़ोसियों और उनके दोस्तों ने उनको बेहद शालीन व्यक्तित्व का बताया जिनकी किसी के साथ भी रंजिश नहीं थी।

आरपीएफ जवान संजय साहनी के भाई रमेश ने कहा कि मंगलवार सुबह तक उन्हें अपने भाई के बारे में पता नहीं चल पाया था।

उन्होंने, ‘‘आज मुझे एसएसकेएम अस्पताल आकर शव की पहचान करने को कहा गया। वह कोलकाता में एक जगह अपने दोस्त के साथ रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू