लाइव न्यूज़ :

आगरा में महिला और उसके तीन बच्चों का हत्यारा रिश्ते का भाई ही : पुलिस

By भाषा | Updated: July 27, 2021 23:17 IST

Open in App

आगरा,27 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि आगरा के थाना कोतवाली के कूचा साधूराम में इलाके में 21 जुलाई को रेखा और उसके तीनों बच्चों की गला काटकर हत्या उसके रिश्ते के भाई संतोष राठौड़ ने की थी। पुलिस के मुताबिक घटना में राठौर का साथी अंशुल भी शामिल था और पैसे की लालच में उन्होंने हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवीन अरोड़ा ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि चौबेजी वाली गली में रहने वाली 35 वर्षीय रेखा राठौड़ व उसके तीन बच्चों वंश, पारस और माही की 21 जुलाई को घर के अंदर गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। रेखा का पति सुनील राठौड़ से दो साल पहले तलाक हो गया था और वह तीन बच्चों के साथ अकेले रहती थी।

उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को रेखा के रिश्तेदार संतोष राठौड़ का पता चला।वह रेखा के पिता विनोद के फूफा बादाम सिंह का बेटा है। घटना वाले दिन उसकी लोकेशन कूचा साधूराम में थी। मगर, वह हत्याकांड के बाद दो दिन के लिए गायब हो गया था। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

आरोड़ा के मुताबिक संतोष ने पुलिस को बताया कि रेखा का उसपर दो लाख रुपये का कर्ज था। रेखा आगरा का मकान बेच दिल्ली बसना चाहती थी। इसलिए रुपये वापस मांग रही थी जिसकी वजह से संतोष ने इस हत्याकांड की साजिश रची और 21 जुलाई की दोपहर घटना को अंजाम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू