लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को सभी तरह के राशन कार्ड धारकों को चावल बांटने की अनुमति दे दी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 21:54 IST

Open in App

कोच्चि, 29 मार्च केरल उच्च न्यायालय ने राज्य की एलडीएफ सरकार को गैर प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारकों को चावल बांटने की सोमवार को अनुमति दे दी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के एक हालिया आदेश को अदालत में चुनौती दी थी, जिसपर यह फैसला आया है।

आयोग ने अपने आदेश में कहा था कि विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण ‘नीले’ और ‘सफेद’ राशन कार्ड धारकों को चावल वितरण रोक दिया जाए।

चुनाव आयोग के आदेश पर स्थगन लगाते हुए अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि ऐसी कोई भावना पैदा नहीं होनी चाहिए कि सत्तारूढ़ पार्टी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए चावल बांट रही है।

चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए राज्य सरकार के वकीलों ने अदालत को बताया कि ‘नीले’ और ‘सफेद’ राशन कार्ड धारकों को चावल बांटने की घोषणा जनवरी में बजट में की गई थी। साथ ही, सरकार ने इस सिलसिले में चार फरवरी को आदेश जारी किया था।

सरकार ने कहा कि यह फैसला राज्य में ईस्टर, विशु और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!