लाइव न्यूज़ :

एक्सप्रेस वे से दिल्ली-देहरादून के बीच का सफर केवल दो घंटे का होगा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:16 IST

Open in App

देहरादून, 26 फरवरी केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली—देहरादून एक्सप्रेस वे के बनने से दोनों शहरों के बीच का सफर छह—सात घंटे से घटकर मात्र दो घंटे का रह जाएगा।

कुल 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने मुजफ्फरनगर—हरिद्वार—देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के डिजिटल उद्घाटन के मौके पर गडकरी ने कहा, ‘‘आज मैं घोषणा करता हूं कि एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली—देहरादून के बीच का फासला केवल दो घंटे में तय कर लिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे से दिल्ली—देहरादून की दूरी 250 किलोमीटर से घटकर 210 किलोमीटर रह जाएगी।

गडकरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अनुरोध किया कि वह इस एक्सप्रेस वे के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री से समय ले लें। उन्होंने कहा कि यह मुंबई—पुणे एक्सप्रेस वे की तर्ज पर बनेगा और इसका निर्माण 26 जनवरी, 2024 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद 26 जनवरी, 2024 से पहले दिल्ली से देहरादून दो घंटे में आकर बताऊंगा।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल एक्सप्रेस वे ही नहीं बल्कि ‘इकोनोमिक कॉरीडोर’ भी होगा जिसे सहारनपुर से हरिद्वार तक की ‘कनेक्टिविटी’ भी दी जाएगी और दिल्ली—देहरादून की तरह ही दिल्ली से हरिद्वार भी दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली—देहरादून एक्सप्रेस वे छह लेन का होगा और इसकी कुल लागत 13000 करोड़ रुपये होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष एसएस संधू ने कहा कि पौंटा साहिब से पहाडों की रानी मसूरी के लिए एक नया मार्ग बनाया जाएगा जिससे देहरादून से गुजरने वाला यातायात कम हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पौंटा साहिब से देहरादून के बल्लूपुर तक के राजमार्ग को चार लेन का कर दिया जाएगा।

संधू ने कहा कि उत्तराखंड के लिए 25000 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी गयी है जिनमें कई नए राजमार्ग भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल