लाइव न्यूज़ :

मस्जिद में घुसकर इमाम की कथित पिटाई करने वाला दारोगा निलंबित

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:11 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 12 मई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजघाट क्षेत्र में एक मस्जिद में कथित रूप से इमाम से मारपीट और गाली गलौज करने के मामले में एक दारोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम राजघाट थाना क्षेत्र के पंडेहटा में स्थित नई मस्जिद के इमाम मोहम्मद हाशिम को पुलिस चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने मस्जिद के अंदर कथित रूप से मारा-पीटा और गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को घेर लिया लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने बुझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी पुलिस चौकी प्रभारी अरुण सिंह को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इमाम मोहम्मद हाशिम का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे नमाज खत्म होने के बाद जब वह मस्जिद में थे तभी पुलिस चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने वहां मौजूद कुछ लोगों पर कोविड-19 संक्रमण फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें डपटना शुरू किया।

इमाम का आरोप है कि दारोगा उनकी तरफ मुड़े़ और उन्हें पीटना शुरू कर दिया और इस दौरान उन्होंने गाली गलौज भी की।

उन्होंने वीडियो में कहा कि दरअसल चौकी प्रभारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर की छवि खराब करना चाहते थे। बहरहाल, इस बारे में पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी गई और उन्होंने फौरन कार्रवाई भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा