लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की बैठक में छोटे दलों को भाजपा विरोधी मोर्चे में शामिल करने का मुद्दा उठा

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:20 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई डिजिटल बैठक के दौरान कई नेताओं ने विपक्ष के विचार-विमर्श में संसद में प्रतिनिधित्व नहीं रखने वाले दलों को भी शामिल करने का मुद्दा उठाया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में उन्नीस विपक्षी दलों ने भाग लिया, जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने इस तरह के विचार-विमर्श में छोटे दलों को शामिल करने का मुद्दा उठाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने का विचार है, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो। सूत्रों ने संकेत दिया कि बनर्जी ने इस तरह की बैठकों में भाकपा (माले) को शामिल करने पर जोर दिया, जिसने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 12 सीटें हासिल की थीं। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं की औपचारिक मुलाकात से पहले ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा एक कोर कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। गांधी ने उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई। अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि फॉरवर्ड ब्लॉक जैसी पार्टियों को ऐसी बैठकों में आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) जैसी पार्टियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विरोधी सभी दलों को संयुक्त विपक्ष के खेमे में लाने का प्रस्ताव का इसलिए भी महत्व है क्योंकि यह बैठक संसद में विपक्षी एकता के प्रदर्शन के तुरंत बाद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह