लाइव न्यूज़ :

अदालत में जनहित याचिका दायर करके बिहार में ‘‘निष्क्रिय’’ महिला आयोग का मुद्दा उठाया गया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:23 IST

Open in App

पटना, 11 जून पटना उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक जनहित याचिका दायर करके राज्य महिला आयोग का कामकाज बाधित होने का मुद्दा उठाया गया। राज्य महिला आयोग सात महीने से बिना किसी प्रमुख के है जिससे उसके पास लंबित शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है, न ही कोई नयी शिकायत स्वीकार ही की जा रही है।

जनहित याचिका ओम प्रकाश शर्मा द्वारा दायर की गई है। शर्मा ने इस मामले में अदालत से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और कहा कि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से, यह पद खाली है।

नतीजतन, आयोग वस्तुतः ‘‘निष्क्रिय’’ हो गया है, न तो नई शिकायतें ली जा रही है और न ही लंबित शिकायतों के बारे में कोई प्रगति हो रही है, जिनकी संख्या लगभग 20,000 बताई जाती है।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि इस स्थिति के कारण राज्य में बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं और लड़कियां न्याय से वंचित हैं।

जनहित याचिका पर उचित समय पर एक पीठ के समक्ष सुनवाई किए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां