लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके की वर्धक खुराक के मुद्दे को देखा जा रहा है: सरकार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने टीके की वर्धक (बूस्टर) खुराक देने पर विचार किया है और इसे बहुत गहराई से देखा जा रहा है।

पॉल ने कहा कि इसे कार्य में प्रगति के रूप में लिया जाना चाहिए क्योंकि विज्ञान अब भी इस क्षेत्र में काम कर रहा है।

कोविड-19 टीके की वर्धक खुराक देने की जरूरत पर किए गए सवाल के जवाब में पॉल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कोविड-19 टीकाकरण पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने अपनी पिछली बैठक में टीके की वर्धक खुराक लगाने के मुद्दे पर चर्चा की थी।

उन्होंने कहा, “ मैं कहना चाहूंगा कि हम इस तरह की जरूरतों के लिए विज्ञान पर बहुत सावधानी से निगाह बनाए हुए हैं, वैश्विक कार्य के साथ-साथ आप जानते हैं कि देश में कुछ अध्ययन किए गए हैं और हम इसे बहुत गहराई से देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, डब्ल्यूएचओ ने वर्धक खुराक पर रोक का आह्वान किया है, तो देखते हैं कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों को पूरी सुरक्षा के लिए टीके की दूसरी खुराक लेनी चाहिए। पॉल ने कहा, “ जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है या जिनका कैंसर का इलाज चल रहा है, वे अपना टीकाकरण सुनिश्चित करें।”

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “ भले ही हम टीका लगवा लें, हमें एहतियात बरतने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग