लाइव न्यूज़ :

रिश्वत के रूप में परिवादी की 'अस्मत' मांगने का मुद्दा विधानसभा में उठा

By भाषा | Updated: March 15, 2021 14:38 IST

Open in App

जयपुर, 15 मार्च राजस्थान पुलिस सेवा के एक अधिकारी द्वारा रिश्वत के रूप में परिवादी महिला से कथित रूप से उसकी 'अस्मत' मांगने का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में उठा, जहां विपक्षी भाजपा के विधायकों ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जयपुर पुलिस आयुक्तालय की महिला अत्याचार अनुसंधान इकाई में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त कैलाश बोहरा को रिश्वत के तौर पर कथित रूप से अस्मत मांगने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था।

सदन में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने शून्य काल में स्थगन प्रस्ताव के जरिए यह मुद्दा उठाया और इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने आरोपी अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सदन में मामला उठ जाने के बावजूद भी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जनता हमें माफ नहीं करेगी।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल इस मामले में सदन में बयान देंगे।

परिवादी महिला ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा दर्ज कराये गये बलात्कार सहित तीन प्रकरणों की जांच बोहरा द्वारा की जा रही है। परिवादी के अनुसार बोहरा ने उसके पक्ष में कार्रवाई के लिए पैसे मांगे और अन्तत: रिश्वत के रूप में उसकी 'अस्मत' की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे