लाइव न्यूज़ :

निपाह संक्रमण से मरने वाले बच्चे के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई: केरल की मंत्री

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर केरल में पिछले हफ्ते निपाह वायरस के संक्रमण से मरने वाले एक बच्चे के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन अबतक संक्रमण के स्रोत का पता नहीं चला है और सरकार प्राथमिकता के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह जानकारी रविवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दी।

उन्होंने बताया, ‘‘मृतक बच्चे के करीबी संपर्क में आए लोगों के चार नमूने दोबारा लिये गये थे। उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। क्षेत्र में हमारी निगरानी जारी है और बुखार की भी निगरानी की जा रही है। संक्रमण के केंद्र रहे स्थान पर नमूनों की जांच भी जारी है।’’

जॉर्ज ने बताया कि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जाना अहम है और पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की निगरानी टीम विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र कर रही है।

उन्होंने बताया,‘‘संपर्क में आए और अधिक खतरे का सामना कर रहे लोगों को कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पृथक रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है। यह जरूरी है कि हम संक्रमण के स्रोत का पता लगाएं। हम कोशिश कर रहे हैं। पुणे की एनआईवी टीम स्रोत का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र कर रही है।’’

गौरतलब है कि पांच सितंबर को जिस 12 वर्षीय लड़के की मौत हुई थी, उसके घर से तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर बुखार निगरानी के तहत सर्वेक्षण कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!