लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के प्रगति मैदान में 19-20 जुलाई को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो

By भाषा | Updated: July 13, 2019 18:41 IST

Open in App

आंतरिक सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होती है। दुनियाभर में बढ़ते आतंकवाद, साइबर अपराधों तथा समूहों के बीच विवाद की घटनाओं को देखते हुये आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की मांग तेज़ी से बढ़ी है। ऐसी स्थिति के मद्देनजर यहां प्रगति मैदान में 19-20 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो’ का आयोजन किया जा रहा है।

भारत सहित 25 से अधिक देशों की कंपनियां इस ‘इंटरनेशनल पुलिस एक्स्पो’ में अपने आधुनिक उपकरणों को प्रदर्शित करेंगी। ये कंपनियां अपने अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों, गोला-बारूद, ड्रोन, दंगा नियन्त्रण उपकरणों, अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों एवं बचाव तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

इसमें सिंगापुर, इजरायल, कोरिया, ताइवान, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका, मलेशिया, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, पौलेण्ड सहित अन्य देशों की कंपनियां भाग लेंगी। पुलिस एक्स्पो का आयोजन एशिया में कारोबारी मेलों, प्रदर्शनी एवं सम्मेलनों के अग्रणी आयोजनकर्ता नेक्सजेन एक्जिबीशन द्वारा किया जाएगा। दुनिया भर से 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संगठन और जाने-माने ब्रांड जैसे ग्लोक पिस्टल्स, आईडेमिया, फोस्टर प्लस फ्रीमैन, रोडर एचटीएच होकर जीएमबीएच, सिस्टूल्स, थर्ड आई, सेलेब्राईट, मनित ग्रुप अंसारी प्रेसीज़न, कमल नयन, डेक्कालीप टेक्नोलाजीज एलएलपी के एक्सपो में भाग लेने की उम्मीद है।

नेक्सजेन एक्जिबीशन प्रा. लि़ के निदेशक विपिन कुमार बंसल का कहना है, ‘‘आज के दौर में अत्याधुनिक, प्रभावी एवं लागत-प्रभावी सुरक्षा समाधानों की मांग तेजी से बढ़ रही है। 21वीं सदी में आंतरिक सुरक्षा के नये खतरों से देश को सुरक्षित रखने के उपायों को देखते हुये छोटी सी अवधि में इंटरनेशनल पुलिस एक्स्पो ने नए रूझानों एवं आधुनिक खोजों की क्षमता के साथ पुलिस, सीआरपीएफ एवं सुरक्षा उद्योग में अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह