लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 11-12 अगस्त के दौरान बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालय क्षेत्र में 11-12 अगस्त को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है, क्योंकि मानसून की निम्न वायुदाब की पट्टी पर्वतों की ओर बढ़ रही है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि मानसून के निम्न वायुदाब की पट्टी हिमालय के पर्वतों की ओर बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश कम होगी और पहाड़ों पर वर्षा अधिक होगी।

उन्होंने कहा कि अगले 24 से 48 घंटे में मानसून की निम्न वायुदाब की पूरी पट्टी हिमालय के पर्वतों की ओर स्थानांतरित हो सकती है।

आईएमडी ने बताया कि इन प्रणालियों के प्रभाव से, अगले पांच दिन में पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के उप हिमालय क्षेत्र में बारिश की व्यापक गतिविधियां हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिम या दक्षिणी हवाओं के कारण, 11 अगस्त से इन इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की बहुत संभावना है। आईएमडी ने बताया कि क्षेत्र में 11 और 12 अगस्त को अलग-अलग इलाकों में भारी से मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

मोहपात्रा ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के क्षेत्र में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात समेत प्रायद्वीप भारत में बारिश के कम होने की संभावना है जबकि केरल, माहे और तमिलनाडु के अलग अलग स्थानों पर अगले चार पांच दिन में भारी बारिश का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां