लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी तौर पर विकसित स्पेक्ट्रोग्राफ को देवस्थल आप्टिकल टेलीस्कोप पर स्थापित किया गया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च भारतीय वैज्ञानिकों ने एक कम लागत वाला ऑप्टिकल स्पेक्ट्रोग्राफ डिजाइन और विकसित किया है जो दूरस्थ विशाल तारों और आकाशगंगा से आने वाले मंद प्रकाश के स्रोतों का पता लगा सकता है। यह जानकारी बुधवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने दी।

अभी तक इन्हें विदेशों से आयात किए जाता था जिनमें लागत बहुत अधिक आती थी।

आर्यभट्ट प्रेक्षण शोध विज्ञान संस्थान(एआरआईईएस), नैनीताल द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित किए गए ऑप्टिकल स्पेक्ट्रोग्राफ कों एरीस-देवस्थल फेंट ऑब्जेक्ट स्पेक्ट्रोग्राफ एंड कैमरा (एडीएफओएससी) नाम दिया गया है। यह आयातित ऑप्टिकल स्पेक्ट्रोग्राफ की तुलना में लगभग 2.5 गुना कम महंगा है और यह कम से कम एक फोटॉन प्रति सेकंड वाले फोटान-दर के प्रकाश स्रोत का पता लगा सकता है।

इस स्पेक्ट्रोस्कोप को उत्तराखंड में नैनीताल के पास देश में और एशिया में सबसे बड़े 3.6-एम देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (डीओटी) पर सफलतापूर्वक लगा दिया गया है। यह देश में मौजूदा खगोलीय स्पेक्ट्रोग्राफ में से अपनी तरह का सबसे बड़ा है।

यह उपकरण, बेहद मंद आकाशीय स्रोतों की निगरानी के लिए 3.6-एम डॉट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कई लेंस से बने विशेष लेंस वाली जटिल व्यवस्था का उपयोग किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू