लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने ईद के उपलक्ष्य में एलओसी पर एक-दूसरे को मिठाई भेंट की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:06 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 मई भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और उरी सेक्टरों में बृहस्पतिवार को एक-दूसरे को मिठाई भेंट की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ईद उल फितर के अवसर पर, होली, दीपावली, ईद जैसे बड़े त्योहारों और संबंधित राष्ट्रीय दिवसों पर मिठाई के आदान-प्रदान की परंपरा को फिर से शुरू कर दिया गया और तंगधार में किशनगंगा नदी के पास तीथवाल क्रॉसिंग तथा कुपवाड़ा और उरी में कमान अमन सेतु क्षेत्र में मिठाई भेंट करने तथा बधाई देने के लिए बैठकें की गईं।’’

उन्होंने कहा कि नए संघर्षविराम के परिणामस्वरूप एलओसी पर हुई शांति से संबंधों में गर्मजोशी आई है जो दोनों पड़ोसियों के बीच कई अवसरों पर दिखी है।

प्रवक्ता ने कहा कि मिठाई और बधाई के आदान-प्रदान के दौरान कोविड रोधी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान