लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने ईद के उपलक्ष्य में एलओसी पर एक-दूसरे को मिठाई भेंट की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:18 IST

Open in App

श्रीनगर/जम्मू, 13 मई भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और उरी सेक्टरों में बृहस्पतिवार को एक-दूसरे को मिठाई भेंट की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ईद उल फितर के अवसर पर, होली, दीपावली, ईद जैसे बड़े त्योहारों और संबंधित राष्ट्रीय दिवसों पर मिठाई के आदान-प्रदान की परंपरा को फिर से शुरू कर दिया गया और तंगधार में किशनगंगा नदी के पास तीथवाल क्रॉसिंग तथा कुपवाड़ा और उरी में कमान अमन सेतु क्षेत्र में मिठाई भेंट करने तथा बधाई देने के लिए बैठकें की गईं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि मिठाई और बधाई के आदान-प्रदान के दौरान कोविड रोधी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।

इस बीच, जम्मू में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने आज ईद के अवसर पर चकन द बाग क्रॉसिंग मेंढर क्षेत्र में मिठाई का आदान-प्रदान किया।’’

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि नए संघर्षविराम के परिणामस्वरूप एलओसी पर हुई शांति से संबंधों में गर्मजोशी आई है जो दोनों पड़ोसियों के बीच कई अवसरों पर दिखी है।

उन्होंने कहा कि मिठाई के आदान-प्रदान कार्यक्रम की दोनों सेनाओं ने सराहना की और इससे सद्भावना तथा पारस्परिक विश्वास के बढ़ने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया