लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी की घटना को किसी और घटना से नहीं जोड़ा जाना चाहिए: बघेल

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:33 IST

Open in App

रायपुर, सात अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर खीरी में हिंसा के पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना को लेकर कहा है कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ हुई घटना को किसी अन्य घटना से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

बघेल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक प​त्रकार के परिवार के सदस्यों को 50-50 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की थी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी ऐसी ही घोषणा की थी।

कांग्रेस ने बघेल को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस शासित दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ बुधवार को लखीमपुर खीरी का दौरा किया था।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा ने इसे बघेल द्वारा 'सस्ती राजनीति' करना बताया था।

राजधानी रायपुर में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं ने जब बघेल से भाजपा के उस आरोप के बारे में पूछा कि उन्हें राज्य में आत्महत्या करने वाले किसानों और सिलगेर गोलीबारी में मारे गए आदिवासियों की चिंता नहीं है, तब मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीमपुर त्रासदी एक दिल दहला देने वाली घटना है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (अजय कुमार मिश्रा) के बेटे ने जिस तरह से वहां के किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया, यह उनकी (भाजपा) फासीवादी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अन्य घटनाओं से नहीं जोड़ा जा सकता है।

बघेल ने कहा, ‘‘क्या (विपक्ष के नेता) धरमलाल कौशिक और छत्तीसगढ़ के (पूर्व मुख्यमंत्री) रमन सिंह लखीमपुर की घटना की निंदा कर रहे हैं। क्या वह केंद्रीय मंत्री (अजय कुमार मिश्रा) को बर्खास्त करने और कथित तौर पर किसानों को कुचलने वाले उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा नेता सिलगेर घटना की बात करते हैं। रमन सिंह और उनकी पार्टी के नेता अपने 15 साल के शासन के दौरान नक्सली घटना के बाद प्रभावित लोगों से मिलने कब गए थे। सिलगेर की घटना के बाद हमारी पार्टी के विधायक और नेता वहां गए और वहां लोगों से मिले। क्या रमन सिंह जी ने सिलगेर में प्रभावित परिवारों से बात की है। लेकिन मैंने उनसे डिजिटल रूप से और फोन पर बात की है। मैंने उन्हें यहां बुलाया और उनसे पूछा कि वे क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वे मुआवजा नहीं लेंगे।’’

बघेल ने कहा कि वह किसी भी घटना को छोटा नहीं बता रहे हैं, लेकिन लखीमपुर हिंसा को अन्य घटनाओं से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब तक लखीमपुर घटना के संबंध में कोई बयान क्यों नहीं दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब मैं लखनऊ हवाई अड्डे पर (मंगलवार को) धरने पर बैठा था, तब प्रधानमंत्री वहां अमृत महोत्सव में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन उन्होंने 'अन्नदाता' और उस घटना पर एक शब्द भी नहीं कहा। वह चुप क्यों हैं।’’

राज्य के कवर्धा शहर में सांप्रदायिक हिंसा की घटना के बाद कर्फ्यू लगाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर बघेल ने कहा कि इस तरह की घटना को प्रोत्साहित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय राज्य है और विभिन्न समुदायों के लोग यहां एक साथ सद्भाव से रहते हैं। ऐसी बातें न तो राज्य की जनता और न ही सरकार बर्दाश्त करेगी। इस तरह की घटना को बढ़ावा देने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ बघेल बृहस्पतिवार को रायपुर जिले के चंदखुरी गांव में राम वनगमन पर्यटन परिपथ की शुरुआत करने से पहले संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ‘भगवान राम’ को केवल वोट के लिए याद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित