लाइव न्यूज़ :

पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने संबंधी घटना याद रखने लायक नहीं है: फडणवीस

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:27 IST

Open in App

मुंबई/औरंगाबाद, 23 नवम्बर महाराष्ट्र में ठीक एक साल पहले राकांपा नेता अजित पवार के साथ मिलकर राज्य में 80 घंटे की सरकार बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा, ‘‘यह घटना याद रखने लायक नहीं है’’,जबकि शिवसेना ने इस ‘‘काले’’ घटनाक्रम को लेकर अपने पूर्व सहयोगी पर निशाना साधा।

फडणवीस ने औरंगाबाद में पत्रकारों से कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिरती है, तो उनकी जगह पर आने वाली सरकार का शपथ समारोह भोर में नहीं होगा जैसा कि एक साल पहले हुआ था।

पिछले साल राज्य में अक्टूबर में हुए चुनाव के बाद गैर-भाजपा सरकार बनाने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच चल रही बातचीत के बीच फडणवीस और पवार ने राजभवन में भोर में हुए एक समारोह में क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यदि राज्य में वर्तमान सरकार गिरती है तो शपथ ग्रहण समारोह भोर में नहीं होगा। इस तरह की घटनाओं को याद रखने की जरूरत नहीं है।’’

विधान परिषद चुनावों पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के एक साथ आने के बावजूद भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

मुंबई में शिवसेना ने इस राजनीतिक प्रयोग को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी भोर अब कभी नहीं आयेगी और एमवीए अगले विधानसभा चुनाव के बाद भी सत्ता पर काबिज रहेगी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह एक सुबह नहीं थी। अंधेरा था। आप (भाजपा) अगले चार वर्षों में कम से कम सत्ता की किरणों को नहीं देखेंगे। (अगले विधानसभा) चुनाव चार साल बाद होंगे। उसके बाद हम फिर से जीतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं