लाइव न्यूज़ :

जन चेतना में योग का महत्त्व कई गुना बढ़ गया है: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के कारण इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों को सीमित ढंग से आयोजित किया गया, लेकिन "समग्र स्वास्थ्य" को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए जन चेतना में योग का महत्त्व कई गुना बढ़ गया है।

सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कश्मीरी गेट के महाराजा अग्रसेन पार्क में अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए चांदनी चौक के सांसद ने बताया कि क्यों उनके दिल में योग का हमेशा एक विशेष स्थान रहा है।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘महामारी ने दिखाया है कि स्वास्थ्य ही परम धन है। सभी व्यक्तियों के बीच स्वास्थ्य और चरित्र निर्माण को समानांतर रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने पूरे कार्यकाल में, खासकर मैं जब कोविड-19 से निपटने संबंधी कार्य में अधिक व्यस्त था, तो मैंने काम के तनाव को दूर करने के लिए प्राणायाम किया है और कार्यालय के बाद एक घंटा टहलने का काम करता हूं।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में हर्षवर्धन के हवाले से कहा गया, "प्राणायाम में सांस को नियंत्रित करने करने की क्षमता ने मुझे मानसिक रूप से आश्वासन भी दिया कि मैं कोविड​​​​-19 से संक्रमित नहीं हूं।"

इसमें कहा गया कि सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का संदेश देश में चल रही कोविड महामारी से जुड़ा हुआ है। योग ने महामारी के दौरान चिंता और अवसाद को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO