लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन लागू करने की नौबत अभी नहीं आई है : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:26 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 मार्च कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर को रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं, लेकिन अर्द्ध लॉकडाउन या पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की नौबत अभी नहीं आई है।

उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुए संकेत दिया कि संक्रमण के मामले बढ़ने पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद शैक्षणिक संस्थानों के बारे में फैसला लिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार संक्रमण की अधिक दर वाले केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आने वाले लोगों की सख्ती से जांच कर रही है।

मंत्री के कार्यालय ने उनके हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अर्द्ध लॉकडाउन या पूर्ण लॉकडाउन पर अभी विचार नहीं किया जा रहा। हमें अतीत की गलतियों से सीखने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर दंड की राशि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग