केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का दिखने लगा असर, किशनगंज जिला प्रशासन ने नेपाल सीमा से सटे "नो मेंस लैंड" को कराया खाली

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2026 16:13 IST2026-03-16T16:13:34+5:302026-03-16T16:13:34+5:30

केंद्रीय गृह मंत्री का आदेश मिलने के बाद किशनगंज जिला प्रशासन ने नेपाल सीमा से सटे "नो मेंस लैंड" पर अतिक्रमित जमीन को चिन्हित कर अतिक्रमण खाली करवा दिया है।

The impact of Union Home Minister Amit Shah's visit to Seemanchal has begun to show, as the Kishanganj district administration has cleared the "No Man's Land" adjacent to the Nepal border | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का दिखने लगा असर, किशनगंज जिला प्रशासन ने नेपाल सीमा से सटे "नो मेंस लैंड" को कराया खाली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का दिखने लगा असर, किशनगंज जिला प्रशासन ने नेपाल सीमा से सटे "नो मेंस लैंड" को कराया खाली

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर अब दिखने लगा है। दरअसल, पिछले दिनों सीमांचल दौरे के दौरान अमित शाह के द्वारा सीमा के समीप अतिक्रमण हटाने और घुसपैठियों की पहचान करने के निर्देश दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री का आदेश मिलने के बाद किशनगंज जिला प्रशासन ने नेपाल सीमा से सटे "नो मेंस लैंड" पर अतिक्रमित जमीन को चिन्हित कर अतिक्रमण खाली करवा दिया है।

बता दें कि अमित शाह ने किशनगंज में आईबी, बीएसएफ, सेना और बिहार के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर नेपाल सीमा पर अतिक्रमण की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने घुसपैठियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। खुफिया सूत्रों के अनुसार सीमांचल में घुसपैठ और शरण देने वाले नेटवर्क की विस्तृत रिपोर्ट भी केंद्रीय गृह मंत्री को प्रस्तुत की गई थी। स्थलीय जांच में प्रशासनिक अधिकारियों और एसएसबी के अधिकारियों ने नेपाल बॉर्डर से सटे छह स्थानों पर अतिक्रमण पाया। 

oकुल 20 परिवार ने "नो मेंस लैंड" पर घर बना लिए थे, जिनमें कुछ पक्के निर्माण और खेती-बाड़ी या चाय बगान भी शामिल थे। इन 20 घरों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया और खेत-बगान भी खाली करवा दिए गए। घुसपैठियों की पहचान और अन्य जिलों के साथ साझा रणनीति बनाने के लिए पहल जारी है। किशनगंज सीमांचल वह जिला है, जहां नेपाल और बांग्लादेश की सीमाएं सटी हुई हैं। 

जिले में करीब 80 किलोमीटर नेपाल की सीमा है, जहां 36 सीमा आउटपोस्ट और एसएसबी की तैनाती की गई है। यह क्षेत्र सुरक्षा दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है। किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि "नो मेंस लैंड" पर अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया है और घुसपैठियों की पहचान के लिए रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

Web Title: The impact of Union Home Minister Amit Shah's visit to Seemanchal has begun to show, as the Kishanganj district administration has cleared the "No Man's Land" adjacent to the Nepal border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे