लाइव न्यूज़ :

तेलुगु सिनेमा जगत पर कोविड-19 का प्रभाव 2021 में भी बना रहा, साल के अंत में उम्मीदें जगी

By भाषा | Updated: December 31, 2021 12:41 IST

Open in App

(जी दिवाकर)

हैदराबाद, 31 दिसंबर देश-दुनिया के अन्य क्षेत्रों की तरह ही तेलुगु फिल्म उद्योग को भी 2021 में कोविड-19 महामारी के बीच कला, कलाकारों और कमाई का नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, साल के अंत में स्थिति बेहतर होने के कुछ संकेत भी मिले है।

भले ही नुकसान का स्तर 2020 जैसा नहीं था लेकिन यह उद्योग अब भी सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ने में संघर्षों का सामना कर रहा है। पुरस्कार विजेता गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का बीमारी की वजह से निधन हो गया और कई भाषाओं की फिल्मों में नृत्य कोरियोग्राफर रहे शिवशंकर मास्टर भी नवंबर में कोविड-19 की वजह से इस दुनिया से चले गए। इन दिग्गजों के जाने से जो सूनापन पैदा हुआ, उसे भरा नहीं जा सकता है।

महामारी की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग भी रूकी रही। ‘बाहुबली’ फिल्म के निर्माता एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ को भी शूटिंग की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। तेलुगु फिल्म जगत के सूत्रों के अनुसार, राम चरण और जूनियर एनटीआर की यह फिल्म अगले साल सात जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ भी 2022 में रिलीज होने वाली है। बालकृष्ण की ‘अखंड’ भी अगले साल रिलीज होगी।

इस साल जन सेना प्रमुख पवन कल्याण की फिल्म ‘वकील साब’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 2019 में चुनाव के बाद पर्दे पर उन्होंने पहली बार वापसी की। ऐसा कहा गया कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। ‘वकील साब’ के अलावा ‘क्रैक’, ‘कोंडा पोलम’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों ने भी अच्छी कमाई की, जिससे इस उद्योग को आगे बेहतरी की उम्मीद जगी।

पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में सरकार सिनेमाघरों में टिकटों की कीमत को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है जबकि तेलंगाना में सरकार ने टिकटों के दाम में वृद्धि की ताकि उद्योग को रास्ते पर लाया जा सके

फिल्म उद्योग से ताल्लुक रखने वाले संगठन इस मुद्दे पर आंध्र प्रदेश सरकार से बताचीत करने के लिए प्रयायरत हैं। तेलुगु फिल्म निर्माता उद्योग के अध्यक्ष सी कल्याण ने कहा कि महामारी की वजह से 2020 और 2021 में उद्योग को 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इसकी भरपाई होने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि इस उद्योग में सालाना करीब 250 फिल्में रिलीज होती थीं जबकि इस साल मात्र 40 फिल्में रिलीज हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे