लाइव न्यूज़ :

'कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर न्यायाधीशों के विरोधाभासी आदेशों से न्यायपालिका की छवि धूमिल हो रही'

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:09 IST

Open in App

कोच्चि, 28 जुलाई केरल उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि अदालत की विभिन्न पीठों द्वारा कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर पारित किए जा रहे विरोधाभासी आदेशों से न्यायपालिका की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार से कहा कि वह विरोधाभासी आदेशों से बचने के लिए ऐसे सभी मामलों को किसी एक खास पीठ को भेजे जाने का आग्रह करे।

न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार ने कहा कि समान मुद्दे पर यदि विरोधाभासी आदेश पारित किए जाएंगे तो लोग उच्च न्यायालय और न्यायपालिका के बारे में क्या सोचेंगे।

उन्होंने कहा कि केरल उच्च न्यायालय की विभिन्न पीठों द्वारा कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर पारित किए जा रहे विरोधाभासी आदेशों से न्यायपालिका की छवि धूमिल हो रही है।

न्यायाधीश ने कहा कि राज्य सरकार विरोधाभासी आदेशों से बचने के लिए मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार से इस तरह के सभी मामलों को किसी एक विशिष्ट पीठ को भेजे जाने का आग्रह करे।

विरोधाभासी आदेशों का एक उदाहरण देते हुए न्यायमूर्ति कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने कोविड-19 के मद्देनजर ऑफलाइन परीक्षा रोकने के इंजीनयिरंग छात्रों के आग्रह को मान लिया था, लेकिन एक अन्य न्यायाधीश ने ऑफलाइन परीक्षा कराए जाने के खिलाफ मेडिकल छात्रों की याचिका को खारिज कर दिया।

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि यहां तक कि इस तरह के मामले दायर किए जाने से अवगत सरकारी वकील भी संबंधित पीठ को इस बारे में सूचना नहीं देते कि संबंधित मामला किसी दूसरी पीठ या न्यायाधीश के समक्ष लंबित है।

उन्होंने यह टिप्पणी निजी अस्पतालों के एक संगठन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कही जिसमें अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति करनेवालों को महामारी के दौरान प्राणवायु की कीमत बढ़ाने से रोके जाने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि चिकित्सीय ऑक्सीजन के दाम निर्धारित कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos