लाइव न्यूज़ :

कॉमेडी करने का विचार बेहद कौतूहलपूर्ण था: करण जौहर ने स्टेंड अप कॉमेडी पर कहा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर फिल्मनिर्माता करण जौहर ने कहा कि फिल्म जगत के कई लोगों के विपरित वह खुद पर हंसने में संकोच नही करते और यही कारण है कि वह अमेजन के अनस्क्रिप्टेड (अलिखित) कॉमेडी मूल शो ‘वन माइक स्टेंड’ के दूसरे सीजन में दूसरों को अपने मजाक से हंसाने की चुनौती से रोमांचित थे।

भले ही वह निजी जीवन में खूब हंसने वाला व्यक्ति नहीं हैं लेकिन वह स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में दस्तक को लेकर ‘ घबराए, उत्सुक और उत्तेजित हैं।’’ जौहर ने कहा, ‘‘ यह बहुत ही हास्यास्पद और अजीब है कि मैं खुद बहुत हंसनेवाला इंसान नहीं हूं। यहां तक कि लोगों ने जब मुझे मजेदार हास्य पटकथा सुनाई, तब मैंने उन्हें यह कहा कि मैं जोर से नहीं हंसता हूं। मैं हंसता ही नहीं हूं। मैं कॉमेडी भी देखता हूं तो मेरा चेहरे पर हंसी नहीं होती है।’’

फिल्मनिर्माता ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि हालांकि उनके मन में इस बात का कौतूहल रहा है कि अगर वह मंच पर जाएं और वास्तव में कॉमेडी करें तो क्या वह लोगों को हंसा पाएंगे। जौहर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माय नेम इज खान’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनका यह शो प्राइम वीडियो पर 22 अक्टूबर को रिलीज होगा। उन्होंने कहा कि इसमें हास्य अन्य लोगों पर नहीं बल्कि उन पर ही केंद्रित है, जिसमें वह अपने जीवन, अपने व्यक्तित्व, अपनी चिंताएं, डर और असुरक्षा का मजाक उडा़ते दिखेंगे।

जौहर 2015 में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ विवादित शो 'एआईबी नॉकआउट’ में शामिल हुए थे और गालियों को लेकर इस शो की काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा कि वह एक बार अपनी उंगली जला चुके हैं और अब इसे कभी दोहराना नहीं चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा