लाइव न्यूज़ :

पुणे के खेड तहसील में दो लोगों पर हमला करने वाले लकड़बग्घा की मौत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 18:23 IST

Open in App

पुणे, छह सितंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित खेड़ तहसील में दो लोगों पर हमला करने वाला लकड़बग्घा बाद में मृत मिला। वन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जानवर किसी संक्रमण का शिकार था।

उन्होंने बताया कि लकड़बग्घा द्वारा हमले की घटना रविवार को हुई। घटना की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लकड़बग्घा झाड़ियों से बाहर सड़क के किनारे आता है अैर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करता है।

जून्नार डिविजन के उप वन संरक्षक जयराम गौड़ा ने बताया,‘‘यह घटना खेड़ के खापुर्दी गांव के पास हुई। बुजुर्ग के अलावा जानवर ने एक मोटरसाइकिल सवार पर भी हमला किया। बाद में लकड़बग्घा मृत मिला और वह किसी संक्रमण से ग्रस्त था। हो सकता है कि उसने संक्रमण की वजह से हो रही परेशानी से खीझकर लोगों पर हमला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस