लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी के बांए हाथ का पंजा और पैर का एक हिस्सा काट डाला

By भाषा | Updated: March 10, 2021 14:17 IST

Open in App

भोपाल, 10 मार्च मध्य प्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए धारदार हथियार से उसके एक हाथ का पंजा और एक पैर का एक हिस्सा काट दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। विश्वकर्मा नगर में सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद का मूल निवासी प्रीतम राजपूत अपने सात वर्षीय बेटे के साथ किराये के मकान में रहता है तथा उसकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता इन्दौर में एक निजी कंपनी में काम करती है और एक महीने या 15 दिन में अपने घर भोपाल आती थी। प्रीतम उसे प्रति सप्ताह भोपाल आने का दबाव डालता था और इसे लेकर उसके चरित्र पर संदेह करता था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी संगीता भोपाल आई हुई थी। रात करीब 11.30 बजे मां-बेटा घर में सो रहे थे, तभी प्रीतम नशे में घर पहुंचा और फरसे से संगीता के बाएं हाथ का पंजा और बांए पैर का एक हिस्सा काट दिया। इसके बाद उसने दूसरे पैर पर भी वार किया। इस हमले से महिला और बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो प्रीतम बाहर निकलकर फरसा लहराने लगा।

सीएसपी ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो प्रीतम ने पुलिसकर्मियों पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को उसके कटे अंगों के साथ सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया । देर रात अस्पताल में संगीता का ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रीतम को भादवि 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?